कोलकाता : चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी, शेन वाटसन और ड्वेन ब्रावो ने अब तक आईपीएल में अहम भूमिका निभाकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिये जिन्होंने इस टीम को ‘डैड्स आर्मी’ करार दिया था। धोनी और वाटसन जल्द ही 37 साल के हो जाएंगे जबकि ब्रावो अभी 35 साल के हैं लेकिन इन तीनों ने चेन्नई की आठ में से छह जीत में अहम भूमिका निभायी है। धोनी के नाम पर तीन अर्धशतक हैं जबकि वाटसन ने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है।
ब्रावो ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। फ्लेमिंग ने कोलकाता नाइटराडर्स के खिलाफ कल होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘उम्र कोई बाधा नहीं है। मेरा मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी अब भी अहम योगदान दे सकते हैं। हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं लेकिन दबाव में परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन मायने रखता है। ऐसे मैच बहुत कम होते हैं जिनमें आप पर दबाव नहीं हो।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



