पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने ट्वीट करके मांगी एंडिले फेहलुकवायो से माफी

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो से शुक्रवार 25 जनवरी को मुलाकात की और उनसे माफी मांगी है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर एंडिले फेलुकवायो से शुक्रवार 25 जनवरी को मुलाकात की और उनसे माफी मांगी है।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में 5 वनडे मैचों की सीरीज चल रही है जिसके दूसरे वनडे मैैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर एंडिले फेलुकवायो को काला बुलाया था।

सरफराज ने फेलुकवायो पर की अभद्र टिप्पणी

इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो 37वें ओवर के दौरान क्रीज पर बल्लेबाजी एंडिले फेलुकवायो कर रहे थे। सरफराज ने उस दौरान कीपिंग करते हुए कहा, अबे काले तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज। ( जो शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी रन बना रहा है।)।

सरफराज की ये सारी बातें स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गईं उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वनडे सीरीज का यह दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया और इस सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। इस मैच में फेलुकवायो ने बल्ले और गेंदबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।

सरफराज ने ट्वीट करके मांगी फेलुकवायो से माफी

सरफराज ने इस घटना के बाद साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर फेलुकवायो से मुलाकात की और उनसे अपनी गलती की माफी मांगी। सरफराज ने इस मामले पर बात करते हुए अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, आज सुबह मैंने एंडिले फेलुकवायो से माफी मांगी और उन्होंने मेरी माफी स्वीकार कर ली। उम्मीद करता हूं कि दक्षिण अफ्रीका के लोग भी मेरी माफी स्वीकार कर लेंगे।

बता दें कि बुधवार को सरफराज ने अपने ट्विटर पर एक लंबा माफीनामा पोस्ट किया था और उसमें लिखा था कि उन्होंने टिप्पणी किसी विशेष के लिए नहीं की थी और उसके बाद उन्होंने गुरुवार 24 जनवरी को साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर फेलुकवायो से मुलाकात की और अपनी गलती की माफी मांगी।

Desk Team