भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड टीम 4-1 से हार गया है। इस सीरीज के आखिरी और पांचवें वनडे मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल पीठ की चोट की वजह से खेल नहीं पाए थे।
इसी चोट के कारण गप्टिल अब भारत के खिलाफ 3 टी20 मैैचों की सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। इस सीरीज में टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी गप्टिल की जगह ऑलराउंडर जिमी नीशम को मिली हैं।
मार्टिन गप्टिल हुए टी20 सीरीज से बाहर
वह इस सीरीज में बतौर ओपनर के तौर पर टीम की कमान संभालंगे। जिमी नीशम भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में टीम का हिस्सा हुए थे। भारत के खिलाफ इस टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को भी टीम में लिया गया है। बता दें कि डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कोच जॉन मिशेल के बेटे हैं।
इस मामले में न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड के द्वारा स्टफ. को. एनजेड ने कहा है, दुर्भाग्य से मार्टिन इस टी20 सीरीज के लिए अपनी कमर की चोट से उभर नहीं पाएंगे और इन्हीं पांच दिन में तीन मैच खेले जाने हैं। मार्टिन गप्टिल सीमित ओवरों की हमारी टीत का एक अहम हिस्सा हैं लेकिन हमें आगे की सोचनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि उनकी चोट विश्व कप से पहले सही हो जाए।
पांचवें वनडे से पहले चोटिल हुए थे गप्टिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को भारत के खिलाफ आखिरी और पांचवें वनडे से पहले कमर में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह वो मैच और अगामी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। मार्टिन गप्टिल की नजरें अब सीधा बांग्लादेश के खिालफ अगामी सीरीज में होंगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी और इस सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा उसके बाद दूसरा मैै आकलैंड के ईडन ग्राउंड में होगा और फिर आखिरी और तीसरा मैच 10 फरवरी को हैमिल्टन में खेला जाना है।
टी20 सीरीज के लिए इस तरह होगी न्यूजीलैंड की टीम
केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कोलिन डी ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्काट कुगेलिन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रॉस टेलर।


Download Android App
Download iOS App










