भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैैच को भारत ने 7 विकेट से जीता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से इस वनडे मैच में 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया है।
धोनी ने खेली अर्धशतकीय पारी
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 231 रनों का लक्ष्य जीत के लिए दिया था जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने यह लक्ष्य 4 गेंदें बचते हुए हासिल कर लिया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अर्धशतक 74 गेंदों में पूरा किया और इस सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा।
महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीरीज के सिडनी मैच में 51 रन और एडिलेड मैच में नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी। धोनी ने यह सिलसिला मेलबर्न वनडे मैच में भी कायम रखा और आज 114 गेंदों में 87 रन बनाए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने मेलबर्न वनडे में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर महेंद्र सिंह धोनी ऐसे चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने 1 हजार रन बनाए हैं। धोनी यह कारानामा करने से बस 34 रन ही दूर थे और उन्होंने यह उपलब्धि अपने अर्धशतक के साथ पूरी कर दी।
ऑस्ट्रेलिया मे यह रिकॉर्ड बनाया धोनी ने
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में धोनी से पहले 1 हजार रन वनडे क्रिकेट में सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाजों के नाम पर ही है। इस लिस्ट में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, मौजुदा कप्तान विराट कोहली और टीम के मौजूदा उप-कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महेंंद्र सिंह धोनी ने 35 मैचों की 31 पारियों में 1024 रन 46.54 की औसत और 75.18 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। धोनी ने 8 अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया में लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनका सर्वश्रेष्ठï स्कोर 88 रन का है।
ये भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बनाए हैं 1 हजार रन
खिलाड़ी मैच पारी रन
सचिन तेंदुलकर 47 46 1491
रोहित शर्मा 30 30 1328
विराट कोहली 26 26 1154
एमएस धोनी 35 31 1024*


Download Android App
Download iOS App









