आईपीएल की शुरुआत बहुत ही शानदार हुई है और पहले ही मैच से हम सबको रोमांच देखने को मिल गया।दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ इस सीज़न का आगाज किया है।वही गत विजेता मुंबई इंडियंस पहले मैच मे जीत पाने में नाकामयाब रही।
मुंबई इंडियंस ने भी पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को 20 ओवर मे 4 विकेट के नुकसान पर 165 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई सुपर किंग्स को 166 रन का लक्ष्य मिला था।
जिसका पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब हुई ।क्योँकि इन्होने अपने सभी अनुभवी खिलाड़ियों को जल्द ही खो दिया था।जिसके बाद मासपेशियो के खिचाव के चलते केदार जाधव भी मैदान से बाहर चले गए थे।
लेकिन फिर डवेन ब्रावो ने पारी को संभाला और ताबड़तोड़ पारी खेलना शुरु किया। एक समय पर तो लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ से यह मैच फिसल रहा है।
परंतु डवेन ब्रावो ने इस मैच मे जान फूंक दी और मुंबई के सभी अनुभवी गेंदबाजो के साथ खिलवाड़ करते हुए गगनचुंबी छक्के लगाए। इस मैच के नायक डवेन ब्रावो रहे जिन्होने 30 गेंदो पर 68 रन की शानदार पारी खेली।
ब्रावो ने 68 रन की अपनी पारी में शानदार 7 छक्के लगाए थे।चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह 19वा ओवर लेकर आए ।इस ओवर मे ड्वेन ब्रावो ने तीन छक्के लगाकर मैच का रुख बदल दिया।लेकिन इसी ओवर की अंतिम गेंद पर बुमराह ने ब्रावो को चलता किया।
ब्रावो को आउट देख मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी काफी खुश नजर आए।इतना ही नही इनके साथ बैठे मुंबई के प्रशंसक भी काफी खुश नजर आए। लेकिन आकाश अंबानी की खुशी केदार जाधव ने उसी वक्त छीन ली जैसे ही इन्होने चोटिल होने के बावजूद मैदान पर कदम रखा।
जाधव जब आए उस समय चेन्नई को 6 गेंदो पर 7 रनो की आवश्यकता थी। पहली तीन गेंदो पर जाधव कुछ नहीं कर पाए परंतु अगली दो गेंदो पर छक्का और चौका जड़कर इन्होने सबको हैरान कर दिया और मैच एक विकेट से जीत लिया।
अब इस जीत के बाद केदार जाधव अपनी चोट के कारण 2-3 हफ्तो के लिए बाहर्हो गए है ।मैच के बाद बात करते हुए केदार जाधव नए कहा था कि ‘अंदर से तो मैं खुश हूं। लेकिन शारीरिक रूप से मैं ठीक नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि मैं कितने समय के लिए बाहर हो गया हूं। हो सकता है कि मुझे 2 हफ्ते, 3 हफ्ते या फिर महीने भर के लिए भी बाहर होना पड़ सकता है।
मैं रन नहीं भाग सकता था। ऐसे में मैं खराब गेंदों का इंतजार कर रहा था। ताहिर थोड़ा परेशान नजर आने लगे थे लेकिन मुझे पता था कि गेंदबाज पर भी दबाव आएगा और वो खराब गेंद फेंकेगा। मैंने उसी का इंतजार किया और जीत दिला दी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App












