क्रिकेट दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी संन्यास लेंगे के बाद भी क्रिकेट मैदान पर खेलते हुए दिखाई देेते हैं। बता दें कि शाहिद आफरीदी, एबी डीविलियर्स और ब्रैंडन मैक्कुलम इन सभी खिलाडिय़ों ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह दुनिया भर की टी20 लीग खेलते हैं।
संन्यास की बात पर हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बताया दिया है कि जब वह संन्यास लेनेंगे तो वह फिर कभी बैट नहीं उठाएंगे।
संन्यास के बाद नहीं ऊठाउंगा दोबारा बैट
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज के सिडनी मैच से पहले प्रसे कॉन्फेंस में उन्होंने कहा, देखिए, मुझे नहीं पता कि भविष्य में मेरा ये फेसला बदलेगा या नहीं। लेकिन जहां तक संन्यास लेने के बाद और क्रिकेट खेलने का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि मैं उस जोन में हूं। पिछले पांच सालों में मैं बहुत क्रिकेट खेला है। मैं ये नहीं बता सकता कि संन्यास लेने के बाद सबसे पहले मैं क्या करूंगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं फिर से बैट उठाउंगा।
क्रिकेट जुनून के लिए खेलता हूं
कप्तान विराट कोहली ने हमेशा यह बात कही है कि वह क्रिकेट जुनून के लिए खेलते हैं और जिस दिन उनका यह जुनून खत्म हो गया तो वह क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। विराट कोहली ने इस पर बात करते हुए कहा, जिस दिन मेरा अंदर की ऊर्जा पूरी तरह खत्म हो जाएगी तो मैं क्रिकेट खेलना बंद कर दूंगा। इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसके बाद मैं फिर वापस जाकर क्रिकेट खेलूंगा। एक बार मैं खत्म करुंगा तो मैं हमेशा के लिए खत्म करुंगा और फिर मैं आसपास भी नहीं दिखूंगा।
What's India Captain @imVkohli's retirement plans? 😁😁😁 #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/xGxBOxMSdE
— BCCI (@BCCI) January 11, 2019
बता दें कि भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 71 सालों में पहली बार टेस्ट सीरीज में हराया है। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती है। अब भारतीय टीम का अगला निशाना विश्व कप 2019 पर है।


Download Android App
Download iOS App








