हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी उत्तर भारत में काफी मशहूर नाम है। लेकिन अब सपना की सिंगिग और डांस का जादू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के भी सिर पर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि दरअसल हरियाणा की डांसिंग सेंसेशन सपना चौधरी का जादू लाइव शोज सोशल मीडिया के बाद अब IPL क्रिकेटर्स पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है।
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्बेबाज क्रिस गेल सपना चौधरी के गान पर ठुमके लगते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि सपना चौधरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में गेल सफेद शूट में किसी स्टूडियो में थिरकते नजर आ रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि क्रिस गेल ने सपना चौधरी के इस गाने के स्टेप काफी हद तक कॉपी किए हैं। और गेल इन डांस स्टेप को बहुत एन्जॉय भी करते नजर आ रहे हैं।
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर कर लिखा है कि देखिए, मुझे इंटरनेट पर क्या मिला! क्रिस गेल तुम बहुत अच्छे डांसर हो। क्रिस गेल की यह वीडियो काफी वायरल हो रही है।
और लोग इसे खूब पसंद करने के साथ ही शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि क्रिस गेल अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी क्रिस गेल की ऐसी कई वीडियो वायरल हो चुकी हैं, जिनमें वह डांस या सिंगिग करते नजर आए हैं।
बता दें कि फिलहाल क्रिस गेल आईपीएल में काफी बिजी हैं और वह किंग्स इलेवन पंजाब टीम की ओर से खेल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएल ऑक्शन में किसी टीम ने क्रिस गेल को खरीदने में रूचि नहीं दिखाई थी।
लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने क्रिस गेल पर दांव लगाया और उन्हें 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज में अपने साथ जोड़ लिया। अब क्रिस गेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से आईपीएल में नई जान डाल दी है और किंग्स के फैसले को एक दम ठीक साबित किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App








