लाहौर : वेस्टइंडीज के स्टार ऑफ स्पिनर सुनील नारायण खेल से ज्यादा अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और इस बार पाकिस्तान सुपर लीग ट्वंटी 20 टूर्नामेंट में संदिग्ध एक्शन को लेकर उनके खिलाफ शिकायत की गयी है। लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 14 मार्च को हुये पीएसएल मैच के दौरान सुनील के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत दर्ज की गयी। ऐसे में अब इस लीग में भी उनके एक्शन की निगरानी की जाएगी।
वह फिलहाल टूर्नामेंट में खेलना जारी रख सकते हैं लेकिन दोबारा आरोपी बनने पर उन्हें बैन झेलना पड़ सकता है। पीसीबी सुनील के गेंदबाजी एक्शन पर रिपोर्ट अब क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) को भेजेगा। पीसीबी ने जारी अपने बयान में कहा कि नारायण को चेतावनी वाले खिलाड़ियों की सूची में डाल दिया गया है, लेकिन अभी अपनी टीम के लिये खेलना जारी रख सकते हैं। पीएसएल आईसीसी के नियमों का पालन करता है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



