स्मृति मंधाना ने बताया की आखिर क्यों है उनकी और कोहली की जर्सी का नंबर एक

Summary :

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मशहूर क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी की दीवानी लाखों फैंस हैं। इस समय स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मशहूर क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी की दीवानी लाखों फैंस हैं। इस समय स्मृति मंधाना दुनिया की पहली महिला बल्लेबाज हैं जो वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

भारतीय महिला टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां पर उन्होंने तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली थी उसमें मंधाना ने 3 मैचों में 195 रन बनाए हैं और एक शतक भी लगाया है।

वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मैच में मंधाना ने शतक लगाया था। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में मंधाना ने सबसे तेज अर्धशतक लगाया था और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने चहल टीवी पर हर मैच के टॉप परफार्मर का इंटरव्यू लेते हैं। कुछ ऐसा ही स्मृति मंधाना के साथ भी हुआ। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत की महिला क्रिकेट टीम और पुरुष क्रिकेट टीम दोनों ही न्यूजीलैंड दौरों पर गई हुई हैं। और दोनों ही टीमों के मैचों का शेड्यूल बिल्कुल सेम है।

चहल ने अपने चहल टीवी के लिए स्मृति मंधाना को मेहमान बनाया और उनसे खेल के बारे में बातचीत की। चहल टीवी के इस इंटरव्यू में मंधाना ने अपनी जिंदगी के कई खुलासे किए। उस खुलासे में एक उनकी जर्सी के नंबर को लेकर भी था। जिसके बारे में उन्होंने बताया।

जर्सी नंबर का राज बताया स्मृति मंधाना ने

स्मृति मंधाना की जर्सी का नंबर 18 है और यह नंबर भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली का भी है। मंधाना ने इस पर बता करते हुए कहा, मैं शुरू से नंबर 7 अपने जर्सी पर चाहती थी क्योंकि ये स्कूल में मेरा रोल नंबर भी था। लेकिन ये नंबर उपलब्ध नहीं था। उसके बाद मैंने नंबर 18 की मांग की क्योंकि मेरा जन्मदिन 18 जुलाई को आता है। तब मुझेनहीं पता था कि विराट भैया के पास भी यही नंबर है। अब मुझे दो साल से यह बात पता है।

यहां देखें वीडियो

Desk Team