हार्दिक पांड्या आज के वक्त में टीम इंडिया के चमकते सितारों में से एक जाने जाते हैं। ऐसा भी कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी अब स्टार प्लेयर बन चुके हैं। जो अब लंबे-लंबे छक्के जडऩे के लिए जाने जाते हैं। इस बात में जरा भी शक नहीं कि हार्दिक पांड्या ने बहुत काम समय में ही काफी बड़ी उपलब्धी हासिल कर ली है।
आपको बता दें कि आज की तारीख में पांड्या करोड़पति क्रिकेटरो में से जाने-जाने लगे हैं। लेकिन इस सफर के बीच में उनका बचपन काफी मुश्किलों के साथ बीता है।तो चलिए आज हम आपको हार्दिक की जीवनी और उनकी पूरी लाइफस्टाइल से रूबरू कराएंगे। हार्दिक पांड्या का जन्म 11 अक्टबर 1993 को गुजरात के सूरत में रहने वाले हिमांशु पंड्या के घर हुआ।
उनके पिता कार फाइनेंस का छोटा-सा बिजनेस करते थे। हार्दिक जब पांच साल के थे तो उनके पिता ने लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए कार फाइनेंस का बिजनेस बंद कर दिया। इसके बाद वे परिवार के साथ ही बड़ौदा में चले गए। वहां पांड्या किराए के मकान में रहने लगे।
पांड्या के पिता हिमांशु की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कई बार ऐसे दिन भी देखने को मिले कि हार्दिक और उनके बड़े भाई कु्रणाल को दिन में एक बार ही खाना मिल पाता था। इनके पिता को बहुत बार हार्ट अटैक के शिकार भी हो चुके हैं। उनकी सेहत ठीक न होने की वजह से उके पिता का नौकरी कर पाना बेहद मुश्किल भी था। इसलिए दोनों ही भाइयों को बचपन से ही काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। हार्दिक पंड्या आज करोड़पति बन चुके हैं।
हार्दिक की टोटल नेट वर्थ 1 मिलियन $ है। हार्दिक की खास आज अपनी ऑडी a4 कार हैएक आलीशान घर मे रहते हैं। पंड्या टीम इंडिया में खेलने के अलावा IPL में मुंबई इंडियन्स टीम से भी खेलते हैं और अलग-अलग कंपनियों के साथ उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट डील भी है।
पांड्या को बीसीसीआई ने प्लेयर्स की ग्रेड-सी में रखा है। इसके अलावा भी उनकी रिटेनर फीस 50लाख रुपए है। आईपीएल में खेलने के बदले हार्दिक को अब सालाना 1करोड़ रुपए मिलते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









