25 सितम्बर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट हराया। जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव ने मैच में में शानदार 69 रन की पारी खेली। इस इनिंग के लिए सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। लेकिन मैच के बाद सूर्य ने जो बताया उस सुनकर आप भी सूर्य के जज़्बे को सलाम करेंगे।

दरअसल मैच से पहले सूर्यकुमार यादव को बुखार और पेट में इन्फेक्शन होगया था उसके बाद भी वो मैच में खेलने उतरे और रन चेस में भारत के लिए बेहतरीन पारी खेली। सूर्यकुमार ने कहा “मैच की सुबह मुझे बुखार और पेट में इन्फेक्शन था। लेकिन मुझे पता था कि यह निर्णायक मुकाबला था और इसलिए मैंने जाकर डॉक्टर और अपने फिजियो को बताया कि अगर यह विश्व कप का फाइनल होता तो, इसलिए मैं इस तरह की बीमारी के साथ नहीं बैठ सकता, इसलिए आप जो भी करें, दवा, इंजेक्शन। तुम मेरा इलाज करो।”

तीसरे मैच में मैच में भारत ने अपने दोनों ओपनर्स केएल राहुल और रोहित शर्मा का विकट 30 रन तक खो दिए थे। इसके बाद सूर्य चार नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये और विराट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों पर 104 रन की पार्टनरशिप की और टीम को निर्णायक मुकाबले में मुश्किल सिचुएशन से निकला और भारतीय टीम को जीत के करीब ले गए। हालंकि सूर्यकुमार 14वें ओवर में हेज़लवुड की गेंद पर सिक्स मारने के प्रयास में बॉउंड्री पर आउट होगये। सूर्य ने अपनी पारी के दौरान 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार ने 5 बेहतरीन छक्के और 5 चौके लगाए।
इस साल सूर्यकुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, ख़ास कर टी20 क्रिकेट में। इस साल सूर्य ने कुल 20 इनिंग खेले है, जिसमें उनके नाम 682 रन है। उनका एवरेज 37.89 ,स्ट्राइक रेट बड़ा कमाल का है, सूर्य का इस साल 182.84 का स्ट्राइक रेट रहा है। वहीँ इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और एक शतक निकला है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए ये अच्छी खबर है कि सूर्यकुमार लगातार रन बना रहे है और भारतीय टीम चाहेगी कि वो ऐसे ही रन बनाते रहे।


Download Android App
Download iOS App



