रूस के एक स्कूल में बंदूकधारी युवक ने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। गोलीबारी में 6 बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं आरोपी ने खुद को भी शूट कर लिया, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई। वहीं घटना में 20 लोगों के घायल होने की जानकारी है।
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, घटना इजेवस्क इलाके के एक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावर स्कूल में घुसा और अचानक गोलीबारी कर दी। बंदूकधारी ने दो सिक्योरिटी गार्ड की भी हत्या कर दी है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी।
हमलावर की लाश को बरामद कर लिया गया है। फायरिंग में मारे गए 7 स्टूडेंट्स की उम्र 11 साल से कम बताई गई है। इसके अलावा दो स्कूल टीचर और दो सिक्योरिटी गार्ड्स भी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इझेवस्क शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 960 किलोमीटर दूर है और यह उदमुर्तिया रीजन का हिस्सा है।
गवर्नर ने की घटना की पुष्टि
उदमुर्तिया के गवर्नर एलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक अनजान शख्स गन लेकर स्कूल में घुसा। माना जा रहा है कि वो बाउंड्री वॉल फांदकर स्कूल में पहुंचा और इसी वजह से गार्ड्स की नजरों से बच गया। इस शख्स ने घुसते ही क्लास में जा रहे बच्चों पर फायरिंग करनी शुरू की। इस दौरान स्कूल में भगदड़ मच गई। जब हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड्स ने इस हमलावर को घेर लिया तो उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली। उसकी मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



