ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच के घर आज किलकारियां गूंजी है। जी हां फिंच आज अपने पहले बच्चे के पिता बने है, उनकी वाइफ एमी फिंच ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद फिंच ने अपनी न्यू बोर्न बेबी और पत्नी के साथ दो बेहद क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

यही नहीं एरोन फिंच ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा भी कर दी है। फिंच और एमी ने अपनी बेटी का नाम इस्थर केट फिंच (Esther Kate Finch) रखा है। बात दें, इन दिनों फिंच अपनी पत्नी एमी के साथ मेलबर्न में हैं और यहां के सेंट विन्सेंट प्राइवेट हॉस्पिटल में उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।
Our little Esther 🥰🥰🥰 pic.twitter.com/BJ8MYPuXGF
— Aaron Finch (@AaronFinch5) September 8, 2021
बेटी की तस्वीर की शेयर…
एरोन फिंच ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो फोटोज पोस्ट की है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ईस्थर केट फिंच दुनिया में आपका स्वागत है। हमारी नन्ही राजकुमारी कल शाम 4.58 बजे आई। उसका वजन 3.54 किलो ग्राम है. मेरी पत्नी एमी ग्रिफिथ्स और बेटी एस्थर बिलकुल स्वस्थ हैं। जहां पहली तस्वीर में नन्ही ईस्थर एक फूलों के प्रिंट वाले कपड़े से लिपटी हुई हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां के साथ तौलिये में छिपी हुई हैं इस बीच उनके साथ में पापा फिंच भी हैं। फिंच ने अपनी नन्ही परी की ये दोनों तस्वीरें हॉस्पिटल में क्लिक की है।
बता दें फिंच पहली बार पिता बने हैं, उन्होंने ग्रिफिथ्स के साथ 7 अप्रैल 2018 को सगाई की थी। आईपीएल के 9वें संस्करण में गुजरात लायंस की तरफ से खेलने के दौरान एरोन फिंच ने गर्लफ्रेंड एमी ग्रिफिथ्स से सगाई रचा ली थी।

एरोन फिंच के क्रिकेट की अगर बात करें तो इन दिनों वह अपने घुटने की चोट से उबर रहे हैं।दरअसल वेस्टइंडीज दौरे पर वह चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया वापस लौट कर यहां घुटने की सर्जरी करवाई। अब फिंच टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते दिखाई देंगे। हालांकि अभी टीम का ऐलान नहीं हुआ है और एक-दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम की घोषणा करेगा।


Download Android App
Download iOS App



