ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्‍ट से कमेंट्री के दौरान हुई बड़ी चूक, फैंस ने सुनाई खूब खरी-खोटी

Summary :

अक्सर आपने देखा होगा लोगों से अनजाने में कई ऐसी गलतियां हुई हैं जिसके बाद उन्हें बाद में बहुत शर्मिंदा होना पड़ता है। मगर अब सोशल मीडिया के दौर में आप ऐसी गलती करके बच नहीं सकते हैं।

अक्सर आपने देखा होगा लोगों से अनजाने में कई ऐसी गलतियां हुई हैं जिसके बाद उन्हें बाद में बहुत शर्मिंदा होना पड़ता है। मगर अब सोशल मीडिया के दौर में आप ऐसी गलती करके बच नहीं सकते हैं। ये बिल्कुल ऐसा होता है जैसे गेंद पर जरा सी भी चूक कर दी तो बाद में फैन्स या ट्रोलर्स नहीं छोडते हैं। कुछ ऐसा ही हाल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के साथ हुआ है। 
सिडनी में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में गिलक्रिस्ट ने अनजाने में ऐसी गलती कर दी कि जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। कमेंट्री करते समय गिलक्रिस्ट से यह गलती हुई। वैसे तो जब गिलक्रिस्ट को अपनी गलती के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत माफी मांग ली। मगर भारतीय क्रिकेट फैन्स के निशाने पर वह इससे पहले ही आ गए। अब वह उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता की कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। फेफड़ों की बीमारी से गौस मोहम्मद अस्पताल में भर्ती थे। गिलक्रिस्ट इस मैच में चैनल फॉक्स के लिए कमेंटरी कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने नवदीप सैनी के पिता बोल दिया सिराज के पिता की जगह। अब जब फैन्स तक यह बात पहुंची तो गिलक्रिस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर बरस गए और दिग्गज बल्लेबाज को उल्टा-सीधा बोलना शुरु कर दिया। 

इस बात का गिलक्रिस्ट को पता चला तो उन्होंने अपने ट्विटर पर तभी माफी मांग ली। इसके अलावा उस फैन को भी धन्यवाद किया जिसने इस बात का ध्यान दिलाया। हालांकि फैन्स को भी यह बता समझनी चाहिए कि ऐसी अनजाने में गलतियां किसी से भी हो सकती हैं। 

खिलाड़ी की गलती याद दिलाना आप कर सकते हैं लेकिन अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी से भी ऐसी गलतियां हो सकती हैं। गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट को आड़े हाथों सोशल मीडिया पर फैन्स ने लिया और उनका जमकर मजाक उड़ाया साथ ही तीखी प्रतिक्रिया भी की। 

Desk Team