जोफ्रा आर्चर जो क्रिकेट के दुनिया में काफी नाम बना चुके है। इंग्लैंड को 2019 वर्ल्ड कप जिताने में जोफ्रा आर्चर का बहुत बड़ा रोल था। जोफ्रा आर्चर को फैंस क्रिकेट के लिए तो पसंद करते ही है साथ ही साथ उनके एक और कारण के लिए फैंस काफी पसंद करते है और वो कारण है जोफ्रा आर्चर का ट्वीट करना। जोफ्रा आर्चर अक्सर अपने ट्वीट के कारण चर्चा में रहते है। बीते दिनों जोफ्रा आर्चर का एक ऐसा ट्वीट वायरल हुआ जिसके बाद लोग उन्हें ज्योतिष कहने लगे।
जोफ्रा आर्चर को ज्योतिष कहने के पीछे का कारण हैं उनके पुराने ट्वीट है। दरअसल जोफ्रा आर्चर ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं अब तक कई बार ऐसे वाकया हो चुके हैं जहां उनके पुराने ट्वीट मौजूदा स्थिति पर बिलकुल सटीक बैठते हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल खेल रहे जोफ्रा आर्चर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के अंत में चार छक्के लगाए थे इस दौरान उनके ट्वीट काफी वायरल हुए थे जो उन्होंने पहले ही ट्वीट कर दिया था की ऐसा में करूंगा।


Download Android App
Download iOS App



