चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 40 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी वह दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि, बतौर बल्लेबाज वो पिछले कुछ सीजन से फ्लॉप रहे हैं और उनके बल्ले से एक बार भी 50+ स्कोर नहीं निकला। हालाँकि धोनी की मैदान में फुर्ती अभी भी देखने लायक होती है वो सिर्फ अपनी विकेटकीपिंग से ही मैच का रुख बदल देते हैं। लेकिन उनकी इस फिटनेस का राज़ क्या है?

माही सिर्फ घर का खाना खाते हैं। फैटी डाइट से परहेज करते हैं, ताकि उस फुर्ती पर असर न पड़े, जिसकी वजह से दुनियाभर में उनका सिक्का चलता है। डाइट का ज्यादातर हिस्सा चिकन और बॉयल्ड एग्स है। पसंदीदा एक्सरसाइज है स्क्वॉट्स और डेड लिफ्ट, डंबल प्रेस और कार्डियो। इसके अलावा फुटबॉल और स्क्वैश से वो अपने फुटवर्क को तेज करते हैं।
आपको बता दें इस बार IPL मुंबई के आसपास ही तीन अलग अलग स्टेडियम में खेला जाना है ऐसे में धोनी के बल्ले से यहां कमाल देखने को मिल सकता है क्योंकि यहां धोनी का रिकॉर्ड बेहतरीन है। धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में IPL की 18 पारियों में 115.73 के स्ट्राइक रेट से 287 रन और डीवाई पाटिल स्टेडियम की 3 पारियों में 126.56 के स्ट्राइक रेट से 81 रन बनाए हैं। वहीं पुणे की बात करें तो MCA स्टेडियम में भी उनके बल्ले से 18 पारियों में 141.79 के स्ट्राइक रेट से 492 रन निकल चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



