शेन वार्न के बाद अब शनिवार की रात एंड्रयू साइमंड्स की मौत की खबर सामने आई थी। जिससे पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध रह गया। एंड्रयू साइमंड्स के रूप में क्रिकेट ने एक और दिग्गज खिलाड़ी खो दिया है। साइमंड्स का निधन क्वींसलैंड राज्य के टाउन्सविले में एक कार हादसे में हुआ। 46 साल के साइमंड्स के निधन पर पुलिस ने कहा कि उनकी गाड़ी सड़क से उतर गई थी जिस वजह से यह हादसा हुआ।
.jpg)
साइमंड्स के निधन के बाद क्रिकेट जगत शोक में डूबा हुआ है और हर कोई इस दिग्गज खिलाडी को श्रद्धांजलि दे रहा है। यहां तक की उनके कट्टर दुश्मन पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया है की वो साइमंड्स के निधन से स्तब्ध हैं। हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा “एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह बहुत जल्दी चला गया। परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना, मैं दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।”
.jpg)
आपको बता दें 2007-08 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तो एक विवाद हुआ था। मैच के दौरान हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच झड़प हुई थी जिसके बाद रिकी पोंटिंग ने मैच ऑफिशल्स से हरभजन सिंह की साइमंड्स पर नस्लीय टिप्पणी की शिकायत की थी। पोटिंग ने कहा था कि हरभजन सिंह ने एंड्रयू साइमंड्स को बंदर (मंकी) कहकर बुलाया था। इस घटना की सुनवाई के बाद हरभजन सिंह पर कुछ मैचों का बैन लगा था। बाद में इस बैन की जगह उन पर मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।


Download Android App
Download iOS App



