हो चिन्ह मिन : भारतीय शटलर अजय जयराम ने सातवीं सीड जापान के यू इगाराशी को उलटफेर का शिकार बनाते हुये शनिवार को यहां वियतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल फाइनल में जगह बना ली जबकि मिथुन मंजूनाथ कड़े संघर्ष के बावजूद अपनी चुनौती नहीं बचा सके। विश्व में 93वीं रैंक के जयराम ने अपने से ऊंची 49वीं रैंक वाले जापानी खिलाड़ी यू को 34 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार गेमों में 21-14, 21-19 से पराजित कर आसानी से सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया।
गैर वरीय जयराम और सातवीं वरीय जापानी खिलाड़ी के बीच यह करियर की पहली भिड़त थी। भारतीय खिलाड़ी फाइनल में प्रवेश करने के साथ टूर्नामेंट में एकमात्र शेष भारतीय हैं जो खिताब पाने के लिये इंडोनेशिया के शेसार हिरेन हुस्तावितो के खिलाफ उतरेंगे। हुस्तावितो ने दिन के एक अन्य सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी मंजूनाथ की चुनौती तोड़ते हुये फाइनल का टिकट कटाया।
लक्ष्य सेन बने एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैम्पियन
हालांकि इंडोनेशियाई खिलाड़ी को मंजूनाथ के खिलाफ करीब एक घंटे तक संघर्ष करने के बाद 21-17, 19-21, 21-14 से जीत प्राप्त हुई। जयराम और 79वीं रैंक हुस्तावितो के बीच इससे पहले करियर में पांच वर्ष पूर्व एकमात्र मुकाबला हुआ है जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



