आईपीएल 2021 से पहले सामने आया अजिंक्य रहाणे का नया लुक, दिल्ली कैपिटल्स ने साझा की तस्वीर

Summary :

आईपीएल 2021 होने में अब कुछ दिन और बाकी रह गए हैं। वहीं फैंस भी हर बार की तरह आईपीएल के नए सीजन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

आईपीएल 2021 होने में अब कुछ दिन और बाकी रह गए हैं। वहीं फैंस भी हर बार की तरह आईपीएल के नए सीजन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस दौरान सभी टीमें अपनी रणनीतियां बनाने में लगी हुई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी मुंबई में नियमों के तहत फिलहाल क्वारंटीन हैं। 
इस बीच फ्रेंचाइजी ने रहाणे की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही फैंस को इस तस्वीर को रेट करने के लिए भी कहा है। अजिंक्य रहाणे अपने नए लुक में बहुत स्मार्ट नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने चेहरे को क्लीन शेव कर रखा है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर लिखा नया सीजन,नया लुक,अजिंक्य रहाणे के नए लुक को 1-10 तक में रेट करें। 

बता दें कि आईपीएल का 14वां सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली केपिटल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। जी हां दरअसल टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं अब अय्यर की जगह फैंस रहाणे को कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। 
दरअसल अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। हालिया ऑस्टे्रलिया दौरे में रहाणे की कप्तानी में भारत ने टेस्ट सीरीज का खिताब भी अपने नाम दर्ज किया था। इस आईपीएल दिल्ली अपने अभियान का आगाज 10 अप्रैल से करेगी। 
मालूम हो आर्ईपीएल में अभी तक 149 मैचे खेल चुके अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग में   31.71 की औसत से 3933 रन जड़े हैं,जिसमें दो शतक और 28 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वैसे आईपीएल खेलने का लंबा अनुभव रहने वाले रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से भी खेल चुके हैं। 

Desk Team