आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपने इस की शुरुआत आने वाली 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ करेगी। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चारों तरफ जमकर चर्चा हो रही है, क्योंकि हार्दिक पांड्या की बैटिंग फॉर्म इन दिनों कुछ खास नहीं है और वो अभी गेंदबाजी कर नहीं रहे हैं। ऐसे में पांड्या को प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बैटर के तौर पर शामिल करना कितना सही होगा, इसको लेकर कई क्रिकेट पंडित अपनी बात सामने रख चुकें हैं। इस बीच पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन किस तरफ की होनी चाहिए, इसको लेकर अजीत आगरकर ने अपनी राय दी है।

वहीं पारी का आगाज रोहित शर्मा और केएल राहुल से कराया है। शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा को ऑलराउंडर के तौर पर चुना है, जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी उनकी इस लिस्ट में मौजूद हैं।

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अजीत अगरकर इस मैच के लिए भारत का प्लेइंग इलेवन बता रहे हैं। बता दें, अगरकर ने अपनी इस 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, आर अश्विन, इशान किशन को जगह नहीं दी है। जबकि स्पिनर के तौर पर उन्होंने राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

अजीत अगरकर द्वारा चुनी गई भारत की प्लेइंग XI इस प्रकार:-
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।


Download Android App
Download iOS App



