टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की आज कोई कमी नहीं है। धोनी अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं, तभी आज लाखों लोग माही के दीवाने हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अलग हेयरस्टाइल ट्राई किया है। धोनी को ये डेशिंग लुक पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट ने दिया है। धोनी के हेयर स्टाइल के साथ उनकी बियर्ड को भी नया लुक दिया गया है।

धोनी का नया स्टाइल…
धोनी के इस नए लुक को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और फैंस को भी माही का ये बदला-बदला लुक काफी ज्यादा लुभा रहा है। फैंस धोनी की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। बता दें धोनी के इस हेयर कट का नाम है फॉक्स हॉक। इस दौरान धोनी येलो कलर की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और आलिम खान भी उनके साथ हैं।
पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वे सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां बीते दिनों पहले पूर्व भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए थे। इसके अलावा, वह हाल ही में फराह खान के साथ एक एड को शूट करते हुए भी दिखे थे।

पिछले साल 15 अगस्त को क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अभी भी खेल रहे हैं और बचे हुए 31 मैचों के लिए यूएई पहुंचेंगे। आईपीएल के 14वें सीजन के बीच में स्थगित होने से पहले धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन बेहद शनदार रहा था। टीम ने 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की थी, जबकि महज 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होगा, जहां पहले मुकाबले में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है।


Download Android App
Download iOS App



