नई दिल्ली: पांच बार के विश्व चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने दो दिन पहले ही वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनिशप में खिताब जीतने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए विश्व ब्लिट्ज चैंपियनिशप में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। पूर्व विश्व चैंपियन आनंद को पहले दिन रूस के इयान नेपोमनीयाच्ची से हार का का सामना करना पड़ा। लेकिन पहले दिन की निराशानजक प्रदर्शन के बाद उन्होंने अंतिम दिन फ्रांस के मैक्सिम वाचीयर लाग्रेव को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
टूर्नामेंट में आनंद के सात अंक थे। लेकिन अंतिम 10 गेम में वह 7.5 अंक ही जुटा पाए और रूस के सरगेई कारजाकिन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए। कारजाकिन अंतिम दिन केवल 5.5 अंक ही जुटा सके जिससे उनके कुल अंक आनंद की तरह 14.5 रहे। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने इस जीत खुशी ट्विटर पर शेयर कतरे हुए लिखा कि मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं। आप सभी को 2018 मुबारक हो।
यह तस्वीर मेरी पत्नी के लिए है जिन्होंने मुझे पदक संभाल कर लाने को कहा है। यह इसी का यह सबूत है। विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर खुद को साबित करते हुए टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल दिन से पहले कार्लसन के 11 दौर के बाद सात अंक थे और उन्होंने अंतिम दिन 10 में से नौ अंक जीतकर कुल 16 अंक हासिल किये।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



