आईपीएल के 14वें संस्करण का दूसरे चरण का आगाज रविवार 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी टीम्स इसकी तैयारियों में जी जान से जुटी हुई है। हालांकि कड़े ट्रेनिंग सेशन के बीच खिलाड़ी और टीम के सपोर्ट स्टाफ से जुड़े सदस्य माहौल में कुछ अलग सा करने की भी पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। ताकि बायो-बबल के बीच खुद को तरोताजा रख पाए।

ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसकी अब चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल खिलाड़ियों को टेंशन फ्री रखने के लिए टीम बिल्डिंग के लिहाज से फ्रेंचाइजी ने एक प्रोग्राम रखा। जिसमें टीम के कोच अनिल कुंबले और वसीम जाफर गाना गुनगुनाते हुए नजर आये और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पंजाब किंग्स ने साझा किया वीडियो
हाल ही में पंजाब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनिल कुंबले और वसीम जाफर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों किशोर कुमार का गाना कभी अलविदा ना कहना में सुर मिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ फ्रेंचाइजी ने मजेदार कैप्शन शेयर करके लिखा, क्रिकेट के दो लीजेंड दूसरी पिच पर खेलते हुए।
बता दें, कुंबले और जाफर के अलावा टीम के कई और खिलाड़ियों ने इस मौके का जमकर लुफ्त उठाया और अपना जलवा बिखेरा। वहीं कुछ खिलाड़ी इस सेशन में खाना बनाते हुए भी दिखाई दिए।
पंजाब का राजस्थान से होगा पहला मैच
पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल के दूसरे फेज की बात करें तो टीम 21 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके बाद पंजाब सनराइजर्स हैदराबाद (25 सितंबर), मुंबई इंडियंस (28 सितंबर) , कोलकाता नाइट राइडर्स (1 अक्टूबर), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (3 अक्टूबर) और चेन्नई सुपर किंग्स (7 अक्टूबर) से भिड़ेगी। वैसे आईपीएल के पहले हाफ में पंजाब का प्रदर्शन कुछ दमदार नहीं था।

बता दें, पंजाब किंग्स आईपीएल के पहले हाफ में 8 में से 3 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में छठे पायदान पर है। ऐसे में प्लेऑफ में अपनी जगह कायम करने के लिए पंजाब को सेकेंड हाफ में बेहतर खेल दिखाना होगा।


Download Android App
Download iOS App



