टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। धोनी के इसी एक फैसले ने न जानें कितने दिलों को चकनाचूर करके रख दिया था। खास बात महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी का हर एक मुख्य खिताब जीतने वाले दुनिया के एक मात्र कप्तान हैं। यही नहीं दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज की विश्व के सबसे महान क्रिकेटर्स में गिनती की जाती है।
बता दें, इन दिनों धोनी भले ही क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हो, लेकिन इन दिनों वो मुंबई में हैं जहां पर वो विज्ञापनों के शूट करने में थोड़ा बिजी चल रहे हैं। ऐसे में माही के एक शूट के डायरेक्शन की ज़िम्मेदारी फराह खान को मिली है। अब मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में धोनी के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है, इसमें माही भारत की रेट्रो टीम जर्सी में पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फोटो में धोनी और फराह स्टनिंग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
फराह ने इंस्टा पर की तस्वीर पोस्ट…
फराह खान ने धोनी के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की है साथ ही उन्होंने बताया आखिरकार वो क्यों धोनी की जबरा फैन बन गई हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट में के कैप्शन में फराह लिखती हैं, ‘धोनी के लिए आज मैंने एक विज्ञापन को डायरेक्ट किया। यह कितने शानदार इंसान हैं। बिल्कुल समय पर आने वाले, बिल्कुल जमीन से जुड़े हुए,इन्होंने क्लाइंट्स से लेकर सभी स्पॉट ब्वॉय के साथ तक हंस कर फोटो खिंचवाई। मैं भी अब इनकी फैन हो गई हूं।
वहीं फराह खान की इस पोस्ट पर भला रणवीर सिंह बिना भी कमेंट किये कैसे रह सकते थे? भाई.. आखिर रणवीर सिंह खुद धोनी के मुरीद हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने लिखा, ‘धोनी बेस्ट हैं’।
याद हो इससे पहले एमएस धोनी की बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। दरअसल धोनी और रणवीर को मुंबई में ऑल-स्टार्स फुटबॉल वॉर्म-अप मैच के दौरान स्पॉट किया गया था। यही नहीं प्रैक्टिस के दौरान रणवीर सिंह धोनी को गले लगाते हुए नजर आए थे।