महिला इंग्लिश खिलाड़ी संग छुट्टियां मना रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

Summary :

माना जाता है कि दोनों काफी अच्छे मित्र हैं. दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं. लंदन के सोहो रेस्त्रां में दोनों ने साथ डिनर किया.

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे इन दिनों  इंग्लैंड में छुट्टियां मना रहे हैं. वो अपनी छुट्टी महिला इंग्लिश क्रिकेटर डैनियल वैट के साथ मना रहे है.
माना जाता है कि दोनों काफी अच्छे मित्र हैं. दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं. लंदन के सोहो रेस्त्रां में दोनों ने साथ डिनर किया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब डैनियल ने अर्जुन के साथ का फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर 2021 के बाद 2022 में भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, जिसे 30 लाख रुपए में खरीदा गया था. वैसे 2 साल से मुंबई इंडियंस के सदस्य होते हुए भी इनका डेब्यू अभी तक नहीं हो सका है.
वहीं डैनियल वैट महिला इंग्लैड टीम की एक अनुभवी खिलाड़ी है. इस खिलाड़ी ने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू 2010 में किया था. अबतक वो 93 वनडे और 214 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है. अबतक वो एकदिवसीय मैचों में  1489 और टी-20 में 4999 रन बना चुकी हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डैनियल वैट एकबार 2014 में भी प्रचलित हुई थी, जब उन्होंने तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर प्रपोज किया था.

Desk Team