मंगलवार की रात ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक बार फिर काटें की टक्कर का मैच देखा गया, जहाँ ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन तरीके से 2 विकेट से जीत हासिल की और पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। सब का मानना है कि इंग्लैंड की इस हार की वजह पहली पारी को जल्दी घोषित करना था। बता दें कि बेन स्टोक्स ने मैच के पहले दिन ही 8 विकेट पर 393 रन पर पारी घोषित कर दी थी। जो रुट 118 रन बना कर क्रीज़ पर मौजूद थे उसके बाद भी बेन स्टोक्स का यह फैसला कई लोगो हजम नहीं हुआ, क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि यहाँ पर इंग्लैंड कुछ और रन जोड़ सकती थी। लेकिन वहीँ कप्तान बेन स्टोक्स का कहना है कि वो इसी तरह की क्रिकेट खेलते रहेंगे। एक हार से कोई फर्क नहीं पड़ता।

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद स्टोक्स ने अपने बयान में कहा,”टीम पर काफी गर्व है, मैच को अंत तक ले गए। यह एक और शानदार मैच रहा जिसका हम हिस्सा रहे हैं, मुझे बहुत आश्चर्य होगा अगर हमने इस टेस्ट मैच के दौरान लोगों को उनकी सीटों से बांधे नहीं रखा। हार तो हार होती है, हमने कहा था कि हम ऐसे ही खेलते रहेंगे। इसी तरह से हम खेलना जारी रखेंगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी मेहनत करेंगे, कुछ ऐसे फैसले लेंगे जो हमें सही लगे।

वहीँ इसके गए जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको पहली पारी जल्दी घोषित करना का कोई पछतावा है तो बेन स्टोक्स ने जवाब दिया,’ बिल्कुल नहीं, मुझे कोई पछतावा नहीं है, मैंने इसे ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के रूप में देखा। किसी के लिए बाहर जाकर 20 मिनट बल्लेबाजी करना कभी आसान नहीं होता। कौन जानता है? हो सकता है कि रूट और जिम्मी आउट हो जाते और हम उसी जगह होते।’

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 393 रन बनाए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 383 रन पर आउट हो गयी थी। इसके बाद इंग्लैंड दूसरी पारी में 273 रन ही बना पाई और इंग्लैंड के सामने 282 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट रहते इस मैच को जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा में पहली पारी में 141 और दूसरी पारी में 65 रन की शानदार पारी खेली। वहीँ लक्ष्य का पीछा करते हुए पैट कमिंस ने 44 रन की कप्तानी पारी खेल पानी टीम को जीत दिलाई।


Download Android App
Download iOS App



