इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में इससे बुरी एशेज सीरीज शायद ही गुजरी होगी। हार तो उसे पहले भी मिली है लेकिन इस सीरीज में तो वो कभी 4 दिन तो कभी तीन दिन में ही मैच से हाथ धोती दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट तीसरे ही दिन जीत लिया है। इसी के साथ उसने 5 टेस्ट मैचों को सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 14 रन के अंतर से हराया।

मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग की थी और पहली पारी में सिर्फ 185 रन बना सकी थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन अपनी पहली इनिंग में बनाए और 82 रन की लीड हासिल की। इसके बाद सबको लगा इंग्लैंड कमबैक की कोशिश करेगा। लेकिन, कोशिश मैच में वापसी की कम पवेलियन लौटने की ज्यादा हुई। नतीजा दूसरी पारी में 100 रन के भी लाले पड़े गए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अपने गेंदबाजों के सारे किए धरे पर पानी फेर दिया और दूसरी पारी में पूरी टीम सिर्फ 68 रन पर धराशायी हो गई। ये ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड का पिछले 117 सालों में सबसे लोएस्ट टोटल स्कोर है।
.jpg)
दूसरी पारी में इंग्लैंड की हालत खराब करने की शुरुआत तो कप्तान पैट कमिंस ने की लेकिन उसे सही तरीके से अंजाम तक यानी इंग्लैंड को हार के मुंह में धकेलने का काम किया इस मैच में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज स्कॉट बोलांड ने। उन्होंने मैच में सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी की और 7 रन देकर 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। दूसरी पारी में 6 विकेट लेने वाले बोलांड ने पहली पारी में सिर्फ 1 विकेट लिया था।


Download Android App
Download iOS App



