दुबई : आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के अनुभव का टीम को काफी फायदा होगा और उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी।
टीम के साथ अपने पहले अभ्यास सत्र के बाद पोंटिंग ने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “दोनों क्लास खिलाड़ी हैं, और लंबे समय से भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे हैं। अश्विन आईपीएल इतिहास के सबसे सफल स्पिनरों में से एक रहे हैं और रहाणे ने राजस्थान की लंबे समय तक कप्तानी की है।”
पूर्व आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, “उनके पास सभी तरह की स्किल्स हैं और अनुभव भी है जो टीम को मजबूती देगा। हम सभी जानते हैं कि टी-20 में अनुभव कितना अहम है और हम इस बात को समझते भी हैं। हमारे पास श्रेयस के रूप में युवा कप्तान है, लेकिन इन अनुभवी दिमागों का मैदान पर फायदा होगा।”


Download Android App
Download iOS App



