मैड्रिड : एटलेटिको मैड्रिड के कोच डिएगो सिमियोन को कोपा डेल रे फुटबाल प्रतियोगिता में रैफरी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए टूर्नामेंट के तीन मैचों के लिए टचलाइन से प्रतिबंधित किया गया है। स्पेनिश फुटबाल महासंघ ने कहा कि निलंबन अगले सत्र में लागू होगा क्योंकि टीम मंगलवार को प्रतियोगिता से बाहर हो गई। सेविला के खिलाफ मंगलवार को 3-1 की हार के दौरान सिमियोन को रैफरी के फैसले का विरोध करने पर एक मैच का टचलाइन प्रतिबंध लगाया गया। इसके बाद सिमियोन ने रैफरी के फैसले का मजाक उड़ाया जिसके बाद उनके प्रतिबंध को तीन मैचों का कर दिया गया। दो चरण के क्वार्टर फाइनल में एटलेटिको को 2-5 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



