ऑस्ट्रेलिया विमेंस और इंग्लैंड विमेंस टीम के बीच इस समय एशेज सीरीज खेली जा रही है। जिसमें अभी तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 12 जुलाई को खेला गया जहाँ, मेजबान टीम ने मेहमान टीम को दो विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हीदर नाइट ने 264 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बेथ मूनी ने ऑस्ट्रेलिया को 263 तक पहुंचाया –
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। लेकिन पहले ही ओवर में कप्तान 8 रन बनाकर केट क्रॉस की गेंद पर आउट हो गयी। इसके बाद एलिसे पेरी और फोएबे लिचफील्ड ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। लिचफील्ड 34 रन बनाकर नट सीवर का शिकार हुई। इसके बाद बेथ मुनी और एलिसे पेरी ने 37 रन जोड़कर टीम के सौर को 100 के पार पहुंचाया लकिन तभी एलिसे पेरी 41 रन के निजी स्कोर पर सारा ग्लेन की गेंद पर सीवर ब्रंट को कैच दे बैठी। यहाँ से बेथ मूनी ने अकेली बैटर रही जो इंग्लैंड के गेंदबाज़ो के सामने टिकी और शानदार अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 6 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली। बाकि कोई बैटर ज्यादा बड़ा स्कोर है कर पाई। ताहलिया मैकग्राथ ने 24, एशले गार्डनर ने 21 और अंत में जेस जोनासेन 30 रन बनाए और टीम के स्कोर को 50 ओवर में 263 तक पहुंचाने में मदद की। इंग्लैंड की तरफ से लॉरेन बेल और नट सीवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीताया –
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और चौथे ही ओवर में ओपनर में सोफिया डंकले 8 रन बनाकर पेरी का शिकार बनी। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट और ऐलिस कैप्सी ने दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 74 रन जोड़कर टीम को संभाला। इसके बाद 13वे ओवर में जॉर्जिया वेयरहैम ने ब्यूमोंट को 47 रन के निजी स्कोर पर आउट ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद ऐलिस कैप्सी भी 40 रन बनाकर गार्डनर का शिकार हो गई। यहाँ कप्तान हीदर नाइट और अनुभवी खिलाड़ी नट सीवर ब्रंट ने मोर्चा संभाला और 42 रन जोड़ कर टीम के स्कोर को 163 तक पहुंचाया तभी नट सीवर जोनासेन की गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान नाइट ने डेनिएल व्याट के साथ 31 और अंत में केट क्रॉस के साथ मिलकर 32 रन की साझेदारी कर टीम को दो विकेट रहते 48.1 ओवर में जीत दिलाई। हीदर नाइट ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के 26 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा-
इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर अक्टूबर 2017 के बाद पहली वनडे जीत हासिल की है। इस जीत से पहले इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 8 हार का सामना करना पड़ा था। वहीँ 2021 के बाद ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम की वनडे क्रिकेट में यह पहली हार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 26 वनडे मैचों में जीत हासिल की थी। आखिरी बार 2021 में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।


Download Android App
Download iOS App



