IND vs ENG: Axar Patel ने रचा इतिहास, सचिन-गांगुली और युवराज जैसे दिग्गजों के खास क्लब में बनाई जगह

Summary :

इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर के तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले तो उन्होंने गेंदबाजी में चार विकेट झटके और फिर नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ अक्षर ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास अचीवमेंट भी अपने नाम कर ली है। एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर के तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले तो उन्होंने गेंदबाजी में चार विकेट झटके और फिर नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ अक्षर ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास अचीवमेंट भी अपने नाम कर ली है।

एजबेस्टन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इंडियन गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और मेजबान टीम को 258 रन पर समेट दिया। ऐसे में टारगेट का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद अर्धशतक जड़कर भारत को आसान जीत दिलाई।

गेंद और बल्ले से किया कमाल

Axar Patel All Round Performance
Axar Patel All Round Performance (Source: Google)

अगर बात करें इंग्लैंड की तो शुरुआत इस टीम ने भी काफी अच्छी की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही मैच का रुख बदल दिया। गुरनूर बरार ने दोनों सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट (43) और जैकब बेथेल (14) को आउट किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को सिर्फ एक रन पर बोल्ड कर के इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

स्पिनर अक्षर पटेल ने भी बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जिसमें लियाम डॉसन भी उनके शिकार बने। गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद अक्षर ने बल्लेबाजी में भी जिम्मेदारी निभाई और नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम की जीत को लगभग तय कर दिया।

Axar Patel Created History: इस खास रिकॉर्ड वाले बने छठे भारतीय

Axar Patel New Record
Axar Patel New Record (Source: Google)

अक्षर पटेल अब वनडे क्रिकेट में एक ही मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने और 50 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के सिर्फ छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ कृष्णमाचारी श्रीकांत, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या ही कर सके थे। इस लिस्ट में गांगुली और हार्दिक पांड्या ने अपने करियर में दो-दो बार यह अचीवमेंट हासिल की थी। अब अक्षर पटेल का नाम भी भारतीय क्रिकेट के इन महान ऑलराउंडरों के साथ जुड़ गया है।

प्लेयर ऑफ द मैच बने अक्षर

Axar Patel Become Player Of The Match
Axar Patel Become Player Of The Match (Source: Google)

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अक्षर पटेल को पहले वनडे का ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, इसके साथ ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। अक्षर एक वनडे मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने और 50 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था। अक्षर पटेल का यह प्रदर्शन भारत की जीत का सबसे बड़ा कारण बना और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से एक हैं?

Read More: ODI सीरीज के बाद कोच की होने वाली है छुट्टी!, टीम इंडिया को लगेगा बड़ा झटका

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।