कोलकाता : बांग्लादेश के मेहदी हसन दिन-रात्रि टेस्ट के शुरूआती दिन विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास की जगह ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ खिलाड़ी के तौर पर उतरे। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद लिटन दास के सिर में लग गयी थी जिसके बाद मेहदी को ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया।
हालांकि ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ नियम के अंतर्गत आफ स्पिनर मेहदी को गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। मेहदी महज आठ रन जोड़कर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का का शिकार बने। लंच से पहले दास के सिर पर गेंद लग गयी थी, जिसके बाद फिजियो मैदान में पहुंचा और उसने एक जांच की। दास ने बल्लेबाजी करना जारी रखा और अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। दास ने इशांत के अगले ओवर में भी चौका लगाया और नौ रन जोड़े।
इसके बाद उन्होंने असहजता की शिकायत की। इसके बाद अंपायर से बात करने के बाद वह मैदान से बाहर जाते दिखे और लंच तक भी छह विकेट पर 73 रन के स्कोर पर कर दिया गया। दास के स्थानापन्न खिलाड़ी सैफ हसन भी चोटिल हैं जिससे बांग्लादेश को मेहदी को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतारने के लिये बाध्य होना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



