बार्सीलोना : लियोनल मेस्सी के गोल की मदद से बार्सीलोना ने इस्पानयोल को 2-0 से हराकर कोपा डेल रे फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में बार्सीलोना की ओर से फिलिप कोटिन्हो ने बहुप्रतीक्षित पदार्पण भी किया।
क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण की शुरुआत में लुई सुआरेज ने बार्सीलोना को बढ़त दिलाई जिसके बाद मेस्सी ने दूसरा गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की। बार्सीलोना ने इसके साथ ही 2-1 के कुल स्कोर के साथ जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। बार्सीलोना को पिछले हफ्ते पहले चरण में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



