कोरोना की वजह से रणजी ट्रॉफी पिछले काफ़ी समय से अव्यवस्थित चल रही थी लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रणजी ट्रॉफी 2022 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि स्थगित की गई रणजी ट्रॉफी अगले महीने से दो फेज में खेली जाएगी। आपको बता दे पिछले साल कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था।

38 टीमों का यह टूर्नामेंट फरवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है और पहला फेज एक महीने तक चलेगा। पहले इसका आयोजन 13 जनवरी से होना था, लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण इसे फिरसे स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब शाह ने एक बयान में कहा, ‘बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो फेज में करने का फैसला किया है। पहले फेज में लीग लेवल के मैच होंगे जबकि नॉकआउट जून में खेले जाएंगे।’

उन्होंने कहा, ‘मेरी टीम महामारी के कारण स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।’ शाह ने कहा कि बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी के महत्व को समझती है।’रणजी ट्रॉफी हमारी सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट है जिससे हर साल भारतीय क्रिकेट को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलते हैं। यह जरूरी है कि इस प्रमुख टूर्नामेंट के हितों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं।’


Download Android App
Download iOS App



