ऋद्धिमान साहा पर कार्यवाही करेगी BCCI, अधिकारी ने दिए संकेत

Summary :

ऋद्धिमान साहा पिछले काफी समय से विवादो में घिरे दिखाई दिए हैं और वक़त के साथ ये विवाद काम होने की बजाय लगातार बढ़ रहे हैं

ऋद्धिमान साहा  पिछले काफी समय से विवादो में घिरे दिखाई दिए हैं और वक़त के साथ ये विवाद काम होने की बजाय लगातार बढ़ रहे हैं और इस बार साहा पर BCCI ने गोपनीय बातों को पब्लिक के सामने रखने का आरोप लगाया है। साहा का सारा विवाद श्रीलंका के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने के बाद से शुरू हुआ था जोकि अब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन तक पहुंच गया है।  

Wriddhiman Saha को धमकाने वाले पत्रकार का नाम हुआ उजागर,

दरअसल, BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक खिलाड़ियों को टीम सेलेक्शन या फिर किसी भी दूसरी गोपनीय बातों को पब्लिकली बताने की इजाजत नहीं है। लेकिन, श्रीलंका के खिलाफ टीम में चयन नहीं होने के बाद ऋद्धिमान साहा ने ऐसा किया है। उन्होंने मीडिया के सामने राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली से जुड़ी बातों का खुलासा किया, जिसे लेकर अब BCCI खफा है। आपको बता दे BCCI के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ऋद्धिमान साहा ग्रुप बी के प्लेयर हैं और इसके तहत उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।  

Wriddhiman Saha Will Not Identify Journalist Who Messaged Him Threats:  Report

BCCI कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ” इस बात की संभावना है कि BCCI साहा से सवाल करे कि कैसे वो टीम सेलेक्शन से जुड़ी बातों को मीडिया के सामने रख रहे हैं। उसे उजागर कर रहे हैं। जहां तक सौरव गांगुली का सवाल है तो उन्होंने साहा की हौसलाआफजाई का ही काम किया है। लेकिन, BCCI ये जानना चाहेगा कि ये नौबत क्यों आई? आखिर क्यों उन्हें टीम मैनेजमेंट की बातों को मीडिया के सामने रखना पड़ा? उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में हम सबने कोई फैसला नहीं किया क्योंकि सभी काफी व्यस्त थे। लेकिन अगले कुछ दिनों में जल्दी ही कोई एक्शन लेंगे।


Desk Team