भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी हैं। इस सीरीज में चार मैच खेले जाने हैं, जिसका पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम एक मजबूत स्थिति में बनी हुई हैं। वहीं इसके बाद दूसरा मुकाबला दिल्ली, तीसरा मुकाबला धर्मशाला और चौथा मुकाबला अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीसरे मुकाबले को लेकर अटकले चल रही हैं, जोकि धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाना हैं।

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे मुकाबले को लेकर शेड्यूल बिगड़ सकती है। दरअसल धर्मशाला में आउट फिल्ड सही नहीं हैं। फिल्ड में कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसे देखते हुए बीसीसीआई तीसरे टेस्ट मैच का वेन्यू को बदल सकती हैं। वहीं वेन्यू को लेकर विशाखापटनम, मोहाली, राजकोट, पुणे और इंदौर को बैकअप में रखा गया है। तो यह देखने वाली बात होगी कि इस पर बीसीसीआई क्या फैसला लेती हैं।

बीसीसीआई लगातार धर्मशाला के ग्राउंड पर नजर बनाए हुए हैं, जहां यह कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा हैं। वहीं बीसीसीआई चाहेगी कि जल्द से जल्द वहां का काम खत्म हो और मुकाबला वहां खेला जाए। वहां की पिच को लेकर भी कई बातें पहले भी सामने आ चुकी है कि वहां जो ग्रास है, वो बिल्कुल अलग तरह का हैं। वहीं काफी दिनों से वहां मुकाबला खेला भी नहीं गया हैं। 2017 में धर्मशाला के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया है, जोकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार टेस्ट मैचों का यह टेस्ट सीरीज भारत को कम से कम 3-0 या 3-1 से जीतना होगा, तभी वह WTC के फाइनल में अपनी जगह बना सकती हैं। 2-0 या 2-1 से भी जीतने पर भारतीय टीम फाइनल में तो जगह बना सकती है मगर तब भारत को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के हार पर निर्भर करना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया पहली ही अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है, पर उसे भारत के खिलाफ इस सीरीज में 4-0 के शर्मनाक हार से बचना होगा।


Download Android App
Download iOS App



