FIFA World Cup 2018 : ब्राजील के कोच ने भविष्य को लेकर चुप्पी साधी

Summary :

NULL

कजान एरिना (रूस) : बेल्जियम से हारकर फुटबॉल विश्व कप से बाहर हुए ब्राजील के कोच टीटे ने अपने भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब नहीं दिए लेकिन साथ ही किसी पर ऊंगली उठाने से बचे। चार साल पहले घरेलू मैदान पर जर्मनी के हाथों 1-7 की शर्मनाक पराजय का सामना करने के बाद ब्राजील कल बेल्जियम के हाथों 1-2 से हारकर इस विश्व कप से भी बाहर हो गया। टीटे के नेतृत्व में ब्राजील पिछले 15 मैचों में अपराजेय रहा था।

ब्राजील के विश्व कप जीतने की उम्मीदें कल मैच के पहले हाफ में ही धराशायी होने लगी थीं जब बेल्जियम ने फर्नेन्डिहो के 13वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से खाता खोला जबकि केविन डि ब्रूएन ने 41वें मिनट में दर्शनीय गोल करके उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। ब्राजील की तरफ से स्थानापन्न रेनाटो अगुस्टो ने 76वें मिनट में गोल किया। टीटे ने माना कि यह एक ‘‘ कड़वी ’’ हार है लेकिन उन्होंने अपने इस्तीफा देने की संभावनाओं को खारिज किया। उन्होंने कहा , ‘‘ मैं भविष्य की बात नहीं करूंगा , मैं भविष्य के बारे में नहीं सोच रहा।’’ कोच ने कहा , ‘‘ मैं मैच और हमारे प्रदर्शन का सामान्य विश्लेषण करूंगा लेकिन मैं किसी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’’

Desk Team