पबजी भारतीय बाजार में वापसी के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वह देश में एक नया गेम ‘पबजी मोबाइल इंडिया’ पेश करेगी। पबजी कॉरपोरेशन ‘प्लेयर अननोंस बैटलग्राउंड्स’ (पबजी) गेम बनाने वाली कंपनी दक्षिण कोरिया की कॉफ्टन की अनुषंगी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए गेम को विशेष तौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है।
भारत सरकार ने सितंबर में देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को खतरा बताते हुए पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित कर दिया था।बयान के मुताबिक कंपनी की योजना एक भारतीय अनुषंगी बनाने की है। यह खिलाड़ियों के संवाद और सेवाओं को बेहतर बनाएगा।
कंपनी ने कहा कि उसकी योजना स्थानीय वीडियो गेम, ई-स्पोर्ट, मनोरंजन और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग में निवेश के अलावा सुरक्षित और अच्छा खेल माहौल उपलब्ध कराना है। इसके लिए पबजी की योजना अपनी मातृ कंपनी क्राफ्टन इंक के साथ मिलकर भारत में 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।


Download Android App
Download iOS App



