FIFA World Cup: Qatar को रौंद कर Canada ने फीफा इतिहास में दर्ज की पहली जीत, जानें कौन रहा मैच का हीरो?

Summary :

Canada First Win In Fifa History: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप बी के मुकाबले में कतर को 6-0 से एकतरफा मात दी है। इस जीत के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार जीत दर्ज करते हुए एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। Jonathan David News: जोनाथन डेविड बने मैच के हीरो कनाडा की इस ऐतिहासिक जीत में स्टार फॉरवर्ड जोनाथन डेविड का प्रदर्शन सबसे अहम रहा। उन्होंने कतर की डिफेंस लाइन को पूरी तरह तोड़ते हुए शानदार हैट्रिक लगाई और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।…

Canada First Win In Fifa History: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप बी के मुकाबले में कतर को 6-0 से एकतरफा मात दी है। इस जीत के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार जीत दर्ज करते हुए एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है।

Jonathan David News: जोनाथन डेविड बने मैच के हीरो

Canada First Win In Fifa History
Canada First Win In Fifa History (Source: Google)

कनाडा की इस ऐतिहासिक जीत में स्टार फॉरवर्ड जोनाथन डेविड का प्रदर्शन सबसे अहम रहा। उन्होंने कतर की डिफेंस लाइन को पूरी तरह तोड़ते हुए शानदार हैट्रिक लगाई और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए। डेविड वर्ल्ड कप इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने कनाडा की ओर से हैट्रिक लगाई है। साथ ही, वह यूरोप और साउथ अमेरिका के बाहर की टीमों के लिए वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी भी बने। इससे पहले यह अचीवमेंट 1930 में अमेरिका के बर्ट पाटेनॉड ने हासिल की थी।

Records Of Canada Team In Fifa: रिकॉर्ड्स और ऐतिहासिक अचीवमेंट

Canada First Win In Fifa History
Canada First Win In Fifa History (Source: Google)

इस जीत के साथ कनाडा दुनिया का दूसरा मेजबान देश बन गया है जिसने वर्ल्ड कप मैच में 6 गोल किए हैं। इससे पहले यह कारनामा 1978 में अर्जेंटीना ने पेरू के खिलाफ 6-0 की जीत के दौरान किया था।

Jonathan David Journey: जोनाथन डेविड की इन्सपीरेशनल जर्नी

Canada First Win In Fifa History
Canada First Win In Fifa History (Source: Google)

अगर जोनाथन डेविड की बात करें तो उनका जन्म न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ था। उनके माता-पिता हैती से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में उनका परिवार कनाडा के ओटावा में बस गया, जहां से उनके फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेल्जियम क्लब जेंट से की और जल्द ही अपनी एबिलिटी से सभी का ध्यान खींच लिया। इसके बाद 2020 में फ्रांसीसी क्लब लील ने उन्हें लगभग 30 मिलियन यूरो में साइन किया। यहां उन्होंने पेरिस सेंट-जर्मेन जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्लब को लीग-1 खिताब जिताने में अहम योगदान दिया। इसके बाद जुलाई 2025 में वह फ्री ट्रांसफर के जरिए इटली के दिग्गज क्लब जुवेंटस से जुड़ गए।

Canada First Win In Fifa History: मैच का पूरा हाल

Canada First Win In Fifa History
Canada First Win In Fifa History (Source: Google)

अगर मैच की बात करें तो की शुरुआत से ही कनाडा ने आक्रामक रुख अपनाया। 16वें मिनट में साइल लारिन ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 29वें मिनट में जोनाथन डेविड ने अपना पहला गोल किया और पहले हाफ के इंजरी टाइम में दूसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी कनाडा का दबदबा जारी रहा। 64वें मिनट में नाथन सालिबा ने चौथा गोल किया, जबकि 75वें मिनट में कतर के मोहम्मद मणी के आत्मघाती गोल ने स्कोर 5-0 कर दिया। फिर मैच के आखरी पलों में जोनाथन डेविड ने अपना तीसरा गोल करते हुए हैट्रिक पूरी की और कनाडा 6-0 की बढ़त के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल करने में कामयाब रहा।

इस जीत के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए फुटबॉल इतिहास में खुद की प्रेजेंस के साथ नया चैप्टर जोड़ दिया है।

Read More: Virat kohli जल्द करने वाले हैं इंडियन टीम में कमबैक, Afghanistan के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले क्या किंग की होगी वापसी?- जानें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।