टीम इंडिया के बस में में मिले कारतूस के खोके, सुरक्षा में चूक से मचा हड़कंप

Summary :

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ आखरी T20 खेलने के बाद 4 मार्च से टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इसके लिए दोनों टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी चंडीगढ़ पहुंच भी चुके हैं।

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ आखरी T20 खेलने के बाद 4 मार्च से टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इसके लिए दोनों टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी चंडीगढ़ पहुंच भी चुके हैं। और ये टेस्ट मैच मोहाली के PCA स्टेडियम में खेला जाना है। टेस्ट टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ पहुंचकर अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इन खिलाड़ियों को होटल से स्टेडियम ले जाने के लिए बस का प्रयोग हो रहा है। शनिवार को जब वो बस खिलाड़ियों की सेवा में थी, उसी दौरान उसमें कारतूस के दो खोल मिले, जिससे हड़कंप मच गया। 

India Men's Team to Host New Zealand, West Indies, Sri Lanka & South Africa  in Busy Home Season Next Year

एक न्यूज़ पेपर के मुताबिक, खिलाड़ियों को स्टेडियम तक छोड़ने वाली बस में कारतूस के खोल मिले है। जोकि .32 बोर के पिस्टल के हैं।  आपको बता दे एक ट्रेवल एजेंसी की यह बस आइटी पार्क स्थित होटल ललित के बाहर खड़ी थी, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। टीम बस में कारतूस के खोल मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर बम-डॉग स्क्वायड और पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की।

Something Big Will Happen

पुलिस ने इस मामले में डीडीआर भी दर्ज कर लिया है। बस में कारतूस के खोल मिलने के बाद मोहाली के PCA स्टेडियम की भी जांच की गई। पुलिस ने फिलहाल दोनों मिले उन कारतूस के खोलों को जब्त कर लिया। इस घटना के बाद मुस्तैदी से बस की छानबीन शुरू हुई। जबकि खिलाड़ियों को दूसरी बस से स्टेडियम पहुंचाया गया। बस में कारतूस के खोल मिलने के बाद टीमों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


Desk Team