चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 163 रनों का लक्ष्य दिया था। चेन्नई ने यह लक्ष्य 19.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
चेन्नई के लिए अंबाती रायूड ने 48 गेंदों पर छह चौके और तीन चौकों की मदद से 71 रन बनाए। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इससे पहले, चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
मुंबई के लिए सौरभ तिवारी ने 31 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज क्विटंन डी कॉक ने 20 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल रहे। चेन्नई के लिए लुंगी नगिदी ने तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा और दीपक चाहर के हिस्से दो विकेट आए। पीयूष चावला, सैम कुरैन के हिस्से एक-एक विकेट आया।


Download Android App
Download iOS App



