6 दिन के कड़े क्वारंटाइन के बाद मैदान पर लौटी टीम इंडिया,कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद मिली ट्रेनिंग की इजाजत

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का हाल में किया गया कोविड-19 टेस्ट नेगिटेव आया है और अब उन्हें मंगलवार से आउटडोर ट्रेनिंग की अनुमति दी गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से शुरू होना है। इस मैच से पहले दोनों टीमों को छह दिन का कड़ा क्वारंटाइन पीरियड झेलना पड़ा।लेकिन अब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का हाल में किया गया कोविड-19 टेस्ट नेगिटेव आया है और अब उन्हें मंगलवार से आउटडोर ट्रेनिंग की अनुमति दी गई है। भारतीय टीम को शुक्रवार से इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मैच यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। 
हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज की स्टोरीज में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ नजर आ रहे हैं।

बीसीसीआई ने दिया बयान.. 

बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा, भारतीय टीम ने चेन्नई में सोमवार को अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। नियमित अंतराल पर इनके तीन टेस्ट किए गए थे और तीन निगेटिव आए हैं। टीम सोमवार शाम से अपनी पहली आउटडोर सेशन की शुरुआत करेगी। इसके बाद वह मंगलवार से नेटस ट्रेनिंग शुरू करेगी।
 
इससे पहले, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को पुष्टि की कि उसके सभी खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव आया है, जोकि उसने रविवार को किया था। भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरूआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। पहला टेस्ट पांच से नौ फरवरी तक जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा। 
चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत नसीब हुई है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था। 

Desk Team