इंडियन टेस्ट क्रिकेट के एक्सपीरिएंस्ड बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन चुनिंदा खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन और योगदान से खेल पर गहरी छाप छोड़ी हो।
Cheteshwar Pujara Got Honorary Lifetime Membership: ‘यह मेरे करियर का बेहद खास सम्मान है’ – पुजारा

इस सम्मान को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पुजारा ने कहा कि MCC की आजीवन मानद सदस्यता मिलना उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वो लॉर्ड्स के मैदान पर खेले, जिसे टेस्ट क्रिकेट का घर माना जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित क्लब का आजीवन सदस्य बनना उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है।
VIDEO | Delhi: Former India batter Cheteshwar Pujara, on being elected as Honourary Life Members of the Marylebone Cricket Club (MCC), said, “It is a great honour for me to be a part of MCC as a lifetime member, and it’s an honourary membership. Everyone knows Lord’s is the home… pic.twitter.com/Nu7iqnKotO
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2026
पुजारा ने यह भी कहा कि जब सालों की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को इस तरह सम्मान मिलता है, तो वह पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। उनके हिसाब से, ये अचीवमेंट उन्हें आने वाले समय में भी क्रिकेट के प्रति अपना योगदान जारी रखने की प्रेरणा देगी।
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं पुजारा

चेतेश्वर पुजारा लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी रहे है। अपनी संयमित और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने कई मुश्किल सिचुएशन में टीम को संभाला और अनेक यादगार पारियां खेलीं। अब MCC की मानद आजीवन सदस्यता उनके शानदार करियर में एक और बड़ी अचीवमेंट के रूप में जुड़ गई है।
टेस्ट करियर के शानदार आंकड़े

पुजारा ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। 2010 से 2023 के बीच उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 7,195 रन बनाए। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 206 रन रहा था। खास तौर पर 2018-19 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 521 रन बनाकर उन्होंने भारत की ऐतिहासिक सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी और उस सीरीज के सबसे बड़े नायकों में वो शामिल भी रहे।


Download Android App
Download iOS App




