क्रिकेट दुनिया के बिंदास खिलाड़ियों की जब भी बात होती है तो वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम उसमें सबसे पहले स्थान पर आता है। क्रिस गेल का अंदाज मैदान हो या मैदान के बाहर दोनों जगह शानदार होता है। क्रिस गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में क्रिस गेल ने शानदार डांस किया है और वह बिल्कुल एक प्रफेशनल डांसर की तरह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिस गेल ने यह डांस वाला वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे शर्ट खोलकर गेल डांस कर रहे हैं।
ये वीडियो उनके न्यूयॉर्क ट्रिप का है और फैन्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहे हैं। गेल के इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट करते हुए मूनवॉकर माइकल जैक्सन बता दिया है। जबकि कुछ फैन्स उन्हें सेक्सी बोल रहे हैं। क्रिस गेल को यूनिवर्स बॉस के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल क्रिकेट मैदान से क्रिस गेल दूर चल रहे हैं और कुछ समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।

भारत दौरे पर वेस्टइंडीज टीम आई हुई है और इस दौरे से कुछ समय पहले क्रिस गेल ने अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ संभावितों की वजह से भारत दौरे से अपना नाम उन्होंने वापस लिया। क्रिस गेल ने कहा था कि मुझे वनडे खेलने के लिए वेस्टइंडीज ने बुलाया है लेकिन मैं नहीं खेल पाऊंगा। चयनकर्ता चाहते हैं कि मैं युवाओं के साथ क्रिकेट खेलूं लेकिन मैं इस साल विश्राम करना चाहता हूं। बता दें कि बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया में गेल नहीं खेलेंगे।



Download Android App
Download iOS App



