कोच सिल्वरवुड ने कहा, आईपीएल में ‘ बर्न आउट ’ से बचें इंग्लैंड के क्रिकेटर

Summary :

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को यकीन है कि आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी लेकिन उन्हें खिलाड़ियों की थकान और चोटिल होने का डर है।

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को यकीन है कि आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी लेकिन उन्हें खिलाड़ियों की थकान और चोटिल होने का डर है। इंग्लैंड के दस क्रिकेटर आईपीएल खेलने यूएई पहुंच गए हैं। इनमें से सात क्रिकेटर हालही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे।
सिल्वरवुड ने कहा कि खिलाड़ियों को बर्न आउट से बचने के लिये एहतियात बरतनी होगी क्योंकि अगले सात सप्ताह वे बायो बबल में रहेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘यह उनका फैसला है लेकिन हमें उन पर नजर रखनी होगी। अनुबंध बहुत लुभावने है लेकिन हमें टी20 विश्व कप की भी तैयारी करनी है। जितना ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलेंगे, हमारे लिये अच्छा ही होगा।’’उन्होंने कहा ,‘‘हमें यह ध्यान रखना होगा कि वे बर्न आउट से बचें।’’
टी20 विश्व कप भारत में अक्टूबर नवंबर में होगा। इंग्लैंड के जोस बटलर, टॉम कुर्रन और जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं जबकि सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन और टॉम बैंटन कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में हैं। मोईन अली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर टीम का हिस्सा हैं तो जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद औरसैम कुर्रन चेन्नई सुपर किंग्स में हैं।

Ujjwal Jain