कोरोना संकट : सचिन ने की 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद

Summary :

तेंदुलकर इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख दान दे चुके है। उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था।

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है इस खतरनाक बिमारी के प्रसार को रोकने के कदम में पूरे देश लॉकडाउन लगा हुआ है। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी काम काज ठप्प पड़े हुए हैं लोगों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार हरसंभव लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है साथ ही देश के कई क्षेत्रों से जुड़ी मशहूर हस्तियां भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी के कारण परेशानियों का सामना कर रहे लोगों की मदद करने हेतु आगे आते हुए 4,000 गरीब लोगों की आर्थिक मदद की। हालांकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मदद के तौर पर कितनी राशि दी है इसका पता नहीं चला। तेंदुलकर ने यह दान मुंबई की गैर सरकारी संगठन ‘हाई5’को दिया।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दैनिक वेतन प्राप्त करने वाले परिवारों के समर्थन में ‘हाई5’के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’ इस संस्था ने भी ट्वीट कर जरूरमंदों की मदद के लिए तेंदुलकर का आभार जताया।

उन्होंने तेंदुलकर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शुक्रिया तेंदुलकर, आपके इस दान से हम कोविड-19 के कारण परेशानी का सामना कर रहे 4,000 गरीब लोगों की मदद कर पायेंगे। इसमें बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के स्कूली छात्र भी शामिल है।’’
तेंदुलकर इससे पहले प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25-25 लाख दान दे चुके है। उन्होंने मुंबई के 5,000 परिवारों को एक महीने तक भोजन मुहैया कराने का भी वादा किया था।

Desk Team