दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों स्मॉग और प्रदूषण के खतरनाक लेवल तक पहुंच जाने के कारण लोग काफी परेशान रहे। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली सहित उत्तर भारत में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम को लेकर लोगों से अपील की है। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में विराट ने कहा है, ‘प्रदूषण के खिलाफ मैच जीतने के लिए हमें साथ आना होगा।’ वीडियो में कोहली कहते हैं कि दिल्ली की जनता सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें ताकि प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके। वीडियो उन्होंने हैशटैग ‘मुझे फर्क पड़ता है’ के साथ शेयर किया।
उन्होंने कहा, ‘बस या मेट्रो का प्रयोग करें। कम से कम सप्ताह में एक दिन ऐसा जरूर करें। आपकी छोटी सी कोशिश बड़ा बदलाव ला सकती है। हर छोटे ऐक्शन का भी बड़ा प्रभाव नजर आता है।’ कोहली ने अपने फैंस से इस विडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की भी अपील की। आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में स्मॉग की वजह से घना कोहरा जैसा धुंध छाया रहा। स्कूलों को बंद करना पड़ा और यहां तक कि घर से बाहर लोग मास्क लगाकर निकलते दिखे।


Download Android App
Download iOS App



