2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की होस्टिंग में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब तक 10 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की और इसी के साथ वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
इस बार वर्ल्ड कप में टीमों के सेलेक्शन का बेस वनडे रैंकिंग है। होस्टिंग देश जैसे कि दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे एंट्री मिली है, जबकि ICC वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमों को डायरेक्ट क्वालीफिकेशन दिया गया है। इसी नियम के चलते दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज मुश्किल में फंस गई है।
अब तक 10 टीमों ने पक्की की जगह

रैंकिंग के जरिए भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को होस्ट होने की वजह से सीधे टूर्नामेंट में एंट्री मिली है। इस तरह कुल 10 टीमें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी हैं।

ICC ने क्वालीफिकेशन के लिए 30 सितंबर 2026 की कटऑफ डेट तय की थी। इस तारीख को वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में रहने वाली टीमों को सीधे वर्ल्ड कप में जगह मिलनी थी। आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की सीरीज जीत के बाद उसकी सिचुएशन इतनी मजबूत हो गई है कि वेस्टइंडीज के पास 30 सितंबर से पहले उसे रैंकिंग में पीछे छोड़ने का मौका नहीं रहेगा। इसका सीधा मतलब है कि वेस्टइंडीज को अब 2027 वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट का रास्ता अपनाना होगा।
2027 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीमें

भारत
पाकिस्तान
ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड
न्यूजीलैंड
बांग्लादेश
श्रीलंका
अफगानिस्तान
दक्षिण अफ्रीका
जिम्बाब्वे
वर्ल्ड कप में अभी 4 स्पॉट बाकी

2027 के वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पहले के मुकाबले अलग होगा। टूर्नामेंट के लिए अभी चार स्पॉट खाली हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ दो टीमें ही मेन सुपर-12 स्टेज में पहुंच पाएंगी। ICC के मुताबिक क्वालीफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को सीधे वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी। इसके बाद क्वालीफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एक सुपर सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सीरीज 2027 वर्ल्ड कप का ही हिस्सा होगी और इसी स्टेज से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। सुपर सीरीज जीतने वाली टीम आगे सुपर-12 स्टेज में अपनी जगह बनाएगी।
लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप से दूर हो सकती है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के लिए मौजूदा सिचुएशन बेहद निराशाजनक है। दो बार की वनडे वर्ल्ड चैंपियन टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। इससे पहले वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब 2027 के टूर्नामेंट में भी जगह बनाने के लिए उसे क्वालीफायर की चुनौती से गुजरना होगा। क्रिकेट इतिहास की इस दिग्गज टीम के लिए यह सच में काफी चिंता की बात है।
Read More: टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं Rohit Sharma, जानें ‘Rohit Sharma Show’ की पूरी डिटेल्स



Download Android App
Download iOS App




