#10YearsChallenge में इतने बदल गए भारतीय टीम के ये दिग्गज खिलाड़ी

Summary :

NULL

इन दिनों सोशल मीडिया पर #10YearsChallenge खूब धूम मचा रहा है। इस चैलेंज में आम आदमी और बॉलीवुड ने भी हिस्सा लिया है लेकिन अब तो इस चैलेंज में क्रिकेटर भी आ गए हैं। #10YearsChallenge का क्रेज हम ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जमकर देखा जा रहा है।

#10YearsChallenge

अब तो क्रिकेटर्स भी अपनी दस साल पुरानी तस्वीरों को आज की तस्वीरों के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

#10YearsChallenge

हम आपके लिए इस #10YearsChallenge में भारतीय क्रिकेट के कुछ दिग्गज खिलाडिय़ों की तस्वीरें लाए हैं। यहां देखें उनकी तस्वीरें-

1. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस #10YearsChallenge से दूर नहीं रह पाए हैं। आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने अपने ऑफिशयल ट्विटर अकांउट से विराट कोहली की 2009 और 2019 की तस्वीर पोस्ट की है।

उस समय विराट कोहली ने अंडर 19 विश्व कप भारत को जीताया था। और अब 10 साल बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और एक मजबूत स्तंभ भी हैं।

2. एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 10 साल बाद भी टीम का एक अहम हिस्सा है। धोनी ने भले ही कप्तानी छोड़ी दी हो लेकिन कोहली ने कभी भी इस बात से इंकार नहीं किया कि भारतीय टीम का महेंद्र सिंह धोनी अभी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वह कोई भी बड़ा फैैसला लेने से पहले धोनी की सलाह जरूर लेना पसंद करते हैं।

#10YearsChallenge

धोनी में आज भी अपनी टीम को मैच जीताने की क्षमता है और वह अपने ही अंदाज में आज तक भी वह मैच खत्म करते हैं। धोनी ने अपना स्वभाव बिल्कुल नहीं बदला है वह आज भी सरल हैं। धोनी भले ही विनम्रता वाले व्यक्ति हैं लेकिन वह अपने बल्ले से बहुत आक्रमक हैं। धोनी ने इन #10YearsChallenge में अपने आपको बिल्कुल नहीं बदला है और ना किसी चीज को अपने ऊपर हावी होने दिया है।

3. पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जब पहली बार बल्ला उठाया था तो वह सिर्फ 9 साल के थे और उन्होंने अपने आपको भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाने का मन बना लिया था। पृथ्वी शॉ 19 साल के बल्लेबाज हैं और वह भारतीय टीम के सबसे नए सदस्य हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज में पृथ्वी शॉ ने डेब्यू किया था।

उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से लोगों को दीवाना कर लिया था। पृथ्वी शॉ सबसे कम उम्र वाले पहले भारतीय बने थे जिसने टेस्ट में डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था। शॉ को टीम के लिए नेक्स्ट बिग थिंग माना जाता है और कौन जानता है कि 10 साल का चैलेंज फिर ट्रेंड में नहीं आता तब तब शॉ अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड और खिताब बना लें।

4. रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्र्मा ने वनडे क्रिकेट में कई बार 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। जब साल 2007 में रोहित शर्मा ने डेब्यू किया था तो उस समय उन्होंने बिल्कुल भी रन नहीं बनाए थे जिसके बाद उन्हें टीम से ड्राप कर गया था या फिर उन्हें टीम में एक बैकअप की तरह लिया जाता था। लेकिन रोहित शर्मा ने अपने खेल को सुधारा और उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

5. रवींद्र जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने रणजी में शानदार प्रदर्शन करके टीम में एंट्री की थी। उन्होंने रणजी में 700 से ज्यादा रन और 42 विकेट लिए थे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रवींद्र जडेजा को मौका मिला था। साल 2013 और 2016 में रवींद्र जडेजा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और उनका नाम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 2 बार आया था।

Desk Team