BCCI की अहम बैठक में क्यों नहीं आए Ajit Agarkar? जानें वजह

Summary :

BCCI की अहम बैठक में अजीत अगरकर शामिल नहीं हुए, जिस पर बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने सफाई दी कि वह शहर से बाहर थे और ऑनलाइन भी नहीं जुड़ सके। अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई, जबकि उनका कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। BCCI ने यह भी स्पष्ट किया कि वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की गुरुवार, 3 सितंबर को हुई अहम मीटिंग में इंडियन क्रिकेट से जुड़े कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण ने बैठक में हिस्सा लिया। हालांकि, मेन सेलेक्टर्स अजीत अगरकर की गैरमौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Chief selector Ajit Agarkar's News
Chief selector Ajit Agarkar’s News (Source: Google)

वहीं खास बात यह रही कि अगरकर बैठक में वर्चुअली भी शामिल नहीं हुए। ऐसे में उनके सितंबर में खत्म होने वाले टोन्योर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, BCCI ने अब उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सिचुएशन साफ कर दी है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के मुताबिक, बैठक बेहद कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी और उस वक्त अगरकर शहर से बाहर थे। जिस जगह पर वो मौजूद थे, वहां से तमाम कोशिशों के बावजूद ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़ना पॉसीबल नहीं हो पाया।

सैकिया ने कहा कि अगरकर शहर में नहीं थे और इसी वजह से वह बैठक का हिस्सा नहीं बन सके। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी गैरमौजूदगी किसी खास फैसले या विवाद से जुड़ी नहीं थी।

Ajit Agarkar In BCCI Meeting: क्या बढ़ेगा अगरकर का टेन्योर?

BCCI extends Ajit Agarkar's contract as chairman of selection committee
BCCI extends Ajit Agarkar’s contract as chairman of selection committee (Source: Google)

अजीत अगरकर का चीफ सेलेक्टर के रूप में टेन्योर सितंबर में खत्म होने वाला है। इसी वजह से उम्मीद की जा रही थी कि BCCI की इस बैठक में उनके आने वाले समय को लेकर कोई अहम फैसला हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि बोर्ड उनका टेन्योर एक साल के लिए बढ़ाने पर विचार कर सकता है। हालांकि, देवजीत सैकिया ने इन अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा कि बैठक के दौरान अगरकर के टेन्योर को बढ़ाने या इससे जुड़े किसी दूसरे मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

अगरकर के फैसलों पर उठते रहे सवाल

Question On Ajit Agarkar's Decision
Question On Ajit Agarkar’s Decision (Source: Google)

मेन सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर के कई फैसले चर्चा और क्रिटीसीज़्म का विषय रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय वनडे टीम की कप्तानी में बदलाव को लेकर हुई थी। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई। इसके अलावा टी20 टीम की कप्तानी के मामले में भी अगरकर की भूमिका को लेकर काफी बातें सामने आई थीं।

हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए जाने के फैसले पर भी क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हुई। सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने और युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने की सेलेक्शन प्लानिंग भी अगरकर के टेन्योर में सुर्खियों में रही है। ऐसे में उनके आने वाले समय को लेकर BCCI का अगला कदम काफी अहम माना जा रहा है।

वीवीएस लक्ष्मण को लेकर भी BCCI ने साफ की सिचुएशन

BCCI On VVS Laxman
BCCI On VVS Laxman (Source: Google)

बैठक में वीवीएस लक्ष्मण की मौजूदगी के बाद उनके रोल को लेकर भी अटकलें तेज हो गई थीं। माना जा रहा था कि बोर्ड उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी सौंप सकता है। हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस पॉसीबिलिटी से भी इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड ने वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए जाने को लेकर किसी तरह का विचार या फैसला नहीं किया है। फिलहाल अजीत अगरकर के टेन्योर को लेकर सिचुएशन पहले जैसी ही बनी हुई है और BCCI की ओर से उनके अगले कदम पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

Read More: Hardik Pandya की वापसी पर फिर लगा ब्रेक, क्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होंगे ये स्टार ऑलराउंटर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।